{"_id":"61a7bdd294079808ff3e28ab","slug":"python-caught-near-kali-river-etah-news-agr5164901100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलचल: काली नदी के पास से पकड़ा गया अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलचल: काली नदी के पास से पकड़ा गया अजगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। धुमरी क्षेत्र में काली नदी पुल के पास से वन विभाग की टीम ने एक अजगर को पकड़ा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में दो अजगर देखे गए, जो आठ-दस दिन से यहीं रुके हुए हैं।
लोगों के मुताबिक काली नदी के पास जंगलों में दो अजगर आठ-दस दिन से दिखाई दे रहे थे। इसके एक ओर गांव नगला रंजीत और दूसरी ओर राजपुर बसा हुआ है। पास में ही मुन्नीदेवी इंटर कॉलेज संचालित है। धुमरी के अमन यादव और सचिन ने बताया कि करीब दस दिन से दो अजगर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। इन्होंने अभी तक किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। कुछ लोग तो उनके पास भी चले जाते हैं। विशालकाय जीव को लेकर लोगों, बच्चों, महिलाओं में डर की स्थिति है। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार शाम को वन विभाग अलीगंज रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूसरे अजगर को लेकर चिंता है।
----------------
क्षेत्र में एक ही अजगर देखा गया था, जो शांत प्रजाति का है। इसे पकड़कर पानी में छोड़ दिया गया है। दूसरा अजगर दिखता है तो उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ