{"_id":"5e77a8998ebc3e768550f8f4","slug":"public-curfew-in-etah-etah-news-agr434963927","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना और अपनों के बचाव में करें सहयोग : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना और अपनों के बचाव में करें सहयोग : एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ‘जनता कर्फ्यू’ का पब्लिक ने पूरी तरह से समर्थन किया है। लोगों घरों में ही रहे, इसके बावजूद भी एसएसपी की ओर से अपने सरकारी वाहन में लगे लाउड स्पीकर से जनता से समर्थन करने की अपील की है। इस दौरान डीएम और एसएसपी शहर के चौराहों पर खड़े होकर लोगों से आह्वान भी करते रहे।
प्रधानमंत्री की अपील को लोगाें ने पूरी तरह मानकर घरों में ही रहने का निर्णय लिया और जनता कर्फ्यू का पूरा समर्थन किया। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने शहर के माया पैलेस चौराहा, सीओ सिटी चौराहा पर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अगर कोई घरों से बाहर निकलता है तो उनको अपना और अपनों का सहयोग करने की अपील करके वापस किया जाए।
वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने खुद अपने वाहन में लगे लाउड स्पीकर से लोगों से आह्वान किया कि वह अपने परिजनों के साथ घर में रहकर आनंद लें। बाहर निकलने से आपके साथ ही वायरस घर तक जा सकता है। वहीं जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सीओ सिटी चौराहा पर व्यवस्था जुटाने में लगे पुलिस कर्मियों से कहा कि घरों से बाहर निकलने वालों को समझाकर घरों में भेजते रहे। यह परीक्षा की घड़ी है इसमें सभी को सहयोग करना होगा। एक दिन घर में रहने से देश, प्रदेश और जिला का सुरक्षा घेरा मजबूत होगा।