{"_id":"5e77a7e78ebc3e78af5da271","slug":"public-corfue-etah-news-agr434964918","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेकर लौट रहे अधिवक्ता को घर जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेकर लौट रहे अधिवक्ता को घर जाने से रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ‘जनता कर्फ्यू’ को लेकर शहर में पुलिसकर्मियों के व्यवहार से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह दूध लेने या जरूरी काम से निकले लोगों को सात बजने के बाद पुलिस ने लौटकर घर तक नहीं पहुंचने दिया, लाठियां फटकारीं तो गाली-गलौज और अभद्रता कर डाली। इसे लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। वहीं, पुलिसकर्मी पर पत्रकार से मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
‘जनता कर्फ्यू’ की वजह से पुलिसकर्मी लोगों को सड़क पर न निकलने की सलाह दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहा पर तैनात एक दरोगा ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह एडवोकेट के साथ अभद्रता कर दी।
वह दूध लेकर घर जा रहे थे, दरोगा ने उन्हें घर नहीं जाने दिया, अधिवक्ता ने कहा भी प्रधानमंत्री लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं और वह लोगों को घरों से बाहर कर रहे हैं। वहीं मौजूद एक पत्रकार कवरेज कर रहा था जिसका मोबाइल छीन लिया। इसकी शिकायत तत्काल फोन पर ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह से की गई। इसके बाद भ्रमण पर निकले एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता न करने की हिदायत दी।