फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   public corfue

प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘जनता कर्फ्यू’ के समर्थन में उतरे लोग

Sat, 21 Mar 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
public corfue
एटा। पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। जाति धर्म एवं दलीय भावना से ऊपर उठकर जहां अधिकतर लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। वहीं, बसपा ने इसे पीएम का लोकप्रियता पाने का ढकोसला बताया है।
विज्ञापन

जानलेवा कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद लोग गंभीर हुए हैं। तीस मिनट से अधिक के अपील के लोग कोरोना की गंभीरता समझ रहे हैं। रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के समर्थन में आए लोगों ने पीएम का सही प्रयास बताया। कांग्रेस, सपा ने जहां मोदी के आह्वान का खुलकर समर्थन किया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने इसे सहानुभूति पाने प्रयास बताया।
विज्ञापन

हर देशवासी समर्थन करता है पीएम के आह्वान का
पीएम का जनहित में किए गए आह्वान का हर देशवासी समर्थन करता है। इससे जहां घातक बीमारी की विस्तार शृंखला टूटेगी। वहीं, 14 घंटे के लिए लोग आइसोलेशन एवं पूरा देश भीड़ से मुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
स्वास्थ्य एवं देशहित में पार्टी पीएम के आह्वान के साथ
देशहित की अपील का स्वागत व समर्थन होना चाहिए। लोगों के स्वास्थ्य एवं देशहित में पार्टी पीएम के आह्वान के साथ है। -परवेज जुबेरी, जिलाध्यक्ष सपा
संक्रमण को रोकने के लिए देशवासियों को पालन करना चाहिए
‘जनता कर्फ्यू’ प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनहित में की गई अपील है। देशवासियों को इसका पालन करना चाहिए। मैं इसका पुरजोर समर्थन करता हूं। पालन भी करूंगा।
-एकेश लोधी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
आह्वान देशवासियों से सहानुभूति पाने का एक ढकोसला
प्रधानमंत्री मोदी का ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान देशवासियों से सहानुभूति पाने का एक ढकोसला है। ताकि उनका ध्यान सरकार की नाकामियों से हट सके। वे इसका ढीकरा कोरोना पर फोड़ सकें।
-बलवीर भास्कर, जिलाध्यक्ष बसपा
लोग धैर्य और संयम से काम लें
कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता जरूरी है, लोग धैर्य और संयम से काम लें, उन्हें न तो घबराने की जरूरत है और ना ही किसी तरह से खाद्य पदार्थ एकत्रित करने की जरूरत, वह वायरस से बचने के इंतजाम करें
-रमेश बाबू, विधान परिषद सभापति
सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान
पीएम ने हर देशवासी से दस अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील के बाद तो सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ सी आ गई। लोग समर्थन जताते हुए अन्य लोगों से भी उक्त दिवस घरों से न निकलने की अपील कर रहे हैं।
मंडी समिति का समर्थन, 22 को नहीं होगी लोडिंग-अनलोडिंग
गल्ला मंडी के व्यापारियों ने भी जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए रविवार को घरों से न निकलने का निर्णय लिया है। समिति के पदाधिकारी प्रतीक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव एवं रत्नाकर गुप्ता आदि ने कहा कि उक्त दिन खाद्यान्न की कोई भी लोडिंग अनलोडिंग नहीं की जाएगी।
व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री दिनेश वाष्र्णेय, अतुल राठी, प्रसून वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय आदि ने जनता कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल के सुखद परिणाम मिलेंगे। देशवासी प्रकोप को हराने में सफल होंगे।

प्रधानाचार्य परिषद, शिक्षक संघ भी समर्थन में
प्रधानाचार्य परिषद के अभिलाख सिंह यादव, डॉ. सुधीर गुप्ता, मनेाज तिवारी एवं शिक्षक संघ के विवेक प्रताप, बसंत यादव, आलेाक शर्मा आदि ने देश हित में पीएम मोदी द्वारा किए गए आह्वान का समर्थन किया। एलान किया कि उक्त दिन हम लोग घरों में रहकर ही कोरोना मुक्ति की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed