फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Protests were held alleging loot in the market

Etah News: मंडी में लूट का आरोप लगा जताया विरोध

Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protests were held alleging loot in the market
सदर तहसील में विरोध जताते हुए अभाकियू पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को सदर तहसील प्रांगण में हुई। किसानों ने मंडी समिति में लूट का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि मंडी समिति में इस समय किसान अपनी धान की उपज लेकर काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। उनको नकद भुगतान के नाम पर लूटा जा रहा है। बड़े पैमाने पर घटतौली कर दोहरी लूट हो रही है। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि मंडी का तत्काल भौगोलिक विस्तार किया जाए जिससे किसानों और आम जनता को जाम से बचाया जा सके।
वर्तमान में मंडी काफी छोटी होने की वजह से वाहनों के आवागमन के समय जाम लग जाता है। किसानों को घंटों तक जाम में फंसकर अपना समय बर्बाद करना पड़ता है। साथ ही आम लोगों को भी इससे काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed