{"_id":"60aba00b8ebc3e5fbb31004a","slug":"protesting-corona-curfew-by-playing-tali-tali-etah-news-agr4930197107","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली-ताली बजाकर कोरोना कर्फ्यू का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली-ताली बजाकर कोरोना कर्फ्यू का किया विरोध
विज्ञापन
जलेसर/अवागढ़। कोरोना कर्फ्यू और बाजार बंदी का विरोध बढ़ रहा है। सोमवार को जलेसर और अवागढ़ में भी व्यापारियों ने थाली-ताली बजाकर और प्रदर्शन कर बाजार खुलवाने की मांग की। जलेसर के मुख्य बाजार महावीरगंज, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, शेरगंज, तहसील के सभी व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब ऑनलाइन शॉपिंग जारी है, शराब के ठेके खुल रहे हैं, तो अन्य व्यापारियों को छूट क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने सभी बाजारों को कम से कम चार घंटे खुलवाने की मांग की।
इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय, संयुक्त महामंत्री कपिल देव वार्ष्णेय, व्यापार मंडल के चेयरमैन आदित्य मित्तल, सोनू सर्राफ, आदित्य मित्तल, शुभम बंसल, विवेक जैन, कुणाल वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता, संजीव, गौरव वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद थे। अवागढ़ में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रोडवेज बस तिराहा से थाना तक थाली बजाते हुए बाइक रैली निकाली। बाद में एसडीएम जलेसर मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सुबह 7 से दोपहर 12 बजे सभी तरह की दुकानें खुलवाने की मांग रखी। इस दौरान संजीव कुमार वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष रवेंद्र कुमार वार्ष्णेय, पंकज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, रमन वर्मा, गणेश कुमार, अनिल चौहान, विपिन जैन, प्रवेंद्र सिंह अगरिया, मनोज कुमार वार्ष्णेय, मोना आदि व्यापारी मौजूद रहे।