{"_id":"64fdfeed2124e7a681079405","slug":"protest-in-the-street-three-including-a-woman-injured-etah-news-c-163-1-sagr1017-5107-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गली में लघुशंका करने का विरोध, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गली में लघुशंका करने का विरोध, महिला सहित तीन घायल
Sun, 10 Sep 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव अंगदपुर में गली में खड़े होकर लघुशंका करने का विरोध एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला सहित तीन लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को आगरा रेफर किया गया है।
गांव अंगदपुर निवासी जसवंत सिंह ने गांव के ही नाहर सिंह, इसके लड़के लालमन, सोनू और हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार की शाम करीब चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मां राम मूर्ति, भतीजा सोनू और मुझको पीटकर घायल कर दिया। मां को मरणासन्न स्थिति में पड़ा छोड़कर भाग गए। उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। वहां आईसीयू में भर्ती हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि नाहर सिंह आए दिन गली में ही लघुशंका करता है। जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
वहीं थाना जलेसर में विजय सिंह निवासी बेरनी ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 7 सितंबर की शाम ओमप्रकाश निवासी नगला दयाराम सहित तीन लोगों ने अपने गांव में पकड़ लिया और गाली गलौज कर पिटाई की। कोतवाली नगर में आशा जैन निवासी मोहल्ला कटरा ने अपने पड़ोसी गोलू सहित 5 के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई व गाली-गलौज कर धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है।