फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protest for Road

सड़क बनवाने के लिए सड़क पर उतरे

Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest for Road
गांव उद्देतपुर में सड़क न बनने पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फैल गया और वह सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कोहरे व ठंड की परवाह किए बगैर शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन




एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंच गई और जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। बाद में पहुंचे एसडीएम सदर ने सड़क निर्माण कराने का आश्वासन देकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवा दिया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत भगीपुर में आने वाले गांव उद्देतपुर में सड़क निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान भेदभाव कर गांव में विकास कार्य नहीं करा रही हैं। गांव में काफी समय से सड़क न बनने के कारण आए दिन वाहन फिसलने से हादसे होते हैं। हाल ही में हुई बरसात से दलदल की स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रधान, प्रशासन को अवगत कराया, मगर सड़क नहीं बनी। इसके विरोध में गुरुवार की सुबह आठ बजे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने। बाद में सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।



राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रामीण दबाव डाल रहे हैं। वर्तमान में नगला तेली, गंगनपुर में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जैसे ही शासन से धन मिलेगा कार्य कराया जाएगा। पूर्व में भी कई कार्य कराए जा चुके हैं।

-सुशील कुमार, प्रधान के पति, भगीपुर



जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे थे। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद उन्होंने गांव का दौरा किया और प्रधान को बुलाकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने के लिए कहा है।
-अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed