फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protest

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Sun, 20 Sep 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest
निधौलीकलां में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : ETAH
एटा। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार का व्यापारियों की ओर ध्यान नहीं है। लॉकडाउन के बाद से व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह चौपट होकर रह गया है। ऐसे में व्यापारियों को सरकार से मदद की जरूरत है न कि उत्पीड़न करने की।
विज्ञापन

होटल माया पैलेस में रविवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी आ रही है। इन्हें ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। कहा कि सरकार ने जीएसटी के नियमों में बदलाव कर पुर्न सर्वे और छापे के द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। संगठन की मांग है कि विभिन्न सरकारी संस्थाओं में 30 फीसदी पदों पर व्यापारियों को मनोनीत किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, पंकज सिंह राठौर, लल्ला बाबू गुप्ता, बॉबी गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभिनव कुलश्रेष्ठ, सुधीर शाक्य, मदन लाल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, अजय गुहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंडम बस दौड़ रहीं सड़क पर
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी बस संख्या यूपी 80 बीएम 9442 को कंडम होने पर बेच दिया था। इसके समस्त कागजात भी एआरटीओ कार्यालय में सरेंडर कर दिए गए। पर यह बस अभी भी एटा से कछला मार्ग पर दौड़ रही है। जबकि इस बस को नियमानुसार कबाड़ी के यहां कटना चाहिए था। उन्होंने मामले की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed