{"_id":"6751efc1f9627a9dc50cea88","slug":"protest-against-the-working-style-of-tehsil-administration-memorandum-sent-to-sdm-etah-news-c-163-1-sagr1016-126568-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसील प्रशासन की कार्यशैली का विरोध, एसडीएम को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसील प्रशासन की कार्यशैली का विरोध, एसडीएम को साैंपा ज्ञापन
Thu, 05 Dec 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने सवाल खड़े किए। विरोध जताते हुए रिश्वतखोरी व झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए। एसडीएम को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया कि उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता को कई बार अवगत कराने के बाद भी किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। तहसील प्रशासन द्वारा बिना रिश्वत लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि कि सरेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है, जबकि आम किसानों को खाद नहीं मिल रही। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।