{"_id":"6612cf68e80d8eb92f0b752c","slug":"proposal-sought-for-multi-super-specialty-veterinary-hospital-etah-news-c-163-1-sagr1016-115174-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मल्टी सुपर स्पेशलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल के लिए मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मल्टी सुपर स्पेशलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल के लिए मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
एटा/निधौली कलां। प्रदेश के पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र कुमार रविवार को एटा पहुंचे। यहां गंगनपुर में बकरी प्रक्षेत्र की जमीन पर पॉलीक्लीनिक, मल्टी सुपर स्पेशलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल एवं वृहद संरक्षण केंद्र स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव का डीएम प्रेम रंजन सिंह, अपर निदेशक पशुपालन अलीगढ़ मंडल योगेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह ने स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि बकरी परिक्षेत्र में मल्टी सुपर स्पेशलिटी पशु चिकित्सा अस्पताल के लिए बकरी प्रक्षेत्र में भूम का चिह्नांकन कर इसे खाली करवाया जाए। प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजें, जिसे पर आगे की कार्रवाई की जा सके। एसडीएम भावना विमल, डॉ. एसएस ठाकुर, डॉ. रीता रानी, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. रविकांत आदि लोग मौजूद रहे।
इसके बाद निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत वृहद गोशाला भदुआ पहुंचे। भूसा, हरा चारा, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, पानी, दाना, गुड़ आदि की उपलब्धता देखी। गोशाला परिसर व उसके सामने उपलब्ध 13 बीघा भूमि पर नैपियर घास की बुवाई को देखकर संतोष जताया। कहा कि इसको ऐसी विधि से करना चाहिए जिससे गोवंश के लिए स्वस्थ एवं बेहतर उपज प्राप्त की जा सके। गोशालाओं में गुणवत्ता एवं उच्च कोटि की व्यवस्थाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जिसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने गो माता की आरती कर हरा चारा और गुड़ खिलाकर पूजन किया। गोशाला में केयरटेकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। काम को बेहतर बनाने के तरीके भी बताए। उत्कृष्ट कार्य के लिए केयरटेकरों को प्रोत्साहित किया। बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रमुख सचिव को गोशाला से जुड़ी सभी जानकारियां दीं।