{"_id":"646d056f0af4c497af08a4c6","slug":"promotion-of-digital-india-consumers-are-depositing-bills-online-etah-news-c-25-1-167116-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डिजिटल इंडिया को बढ़ावा, उपभोक्ता कर रहे ऑनलाइन बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डिजिटल इंडिया को बढ़ावा, उपभोक्ता कर रहे ऑनलाइन बिल जमा
Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा, उपभोक्ता कर रहे ऑनलाइन बिल जमा
शहरी क्षेत्र में विद्युत निगम के 34 हजार है उपभोक्ता, 11500 ने ऑनलाइन किया जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सरकार का जोर डिजिटल इंडिया पर है। विद्युत निगम भी अपनी सहभागिता दर्ज कराने में पीछे नहीं हैं। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान करने का विकल्प दिया है। शहर के बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान करने लगे हैं। ऑनलाइन बिल का भुगतान होने से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल रहा है।
उपभोक्ताओं को अब बिजली घरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही। तमाम उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं। विभाग के पोर्टल आदि के माध्यम से समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। विद्युत बिल ऑनलाइन जमा करने के लिए निगम के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बिल जमा करने के लिए कार्यालय या विद्युत उपकेंद्र पर जाने की जरूरत नहीं हैं। ऑनलाइन विद्युत बिल जमा कर सकते हैं। शहर में विद्युत निगम के 34 हजार उपभोक्ता है। इनमें से 23500 उपभोक्ता प्रतिमाह ऑफलाइन बिल जमा करते हैं। जबकि 11500 उपभोक्ता ऐसे हैं जो ऑनलाइन बिजली बिल जमा रहे हैं।
ये हैं आंकड़े
शहर में बिजली उपभोक्ता - 34000
अप्रैल माह में बिजली बिल जमा किया - 23500
ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वालों की संख्या - 11500
उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि बिजली बिल मिलने के बाद सात दिनों में जमा कर दें। इसके बाद कभी भी आपका कनेक्शन काटा जा सकता है। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बिल जमा करें। अप्रैल में 11500 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल जमा करना शुरू कर दिया है। - जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता शहरी
विज्ञापन
ऐसे ऑनलाइन बिल करें जमा
अधिशासी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने बताया उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए यूपीपीसीएल की बेवसाइट पर जाकर कनेक्शन नंबर डाल बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिल के ऊपर क्यूआर कोड दिया होता है। उस कोड को स्कैन कर गूगल पे, फोन पे आदि के माध्यम से बिल जमा कर सकते हैं।