फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Problem of itching and red rashes due to dryness in the skin

Etah News: त्वचा में सूखापन से खुजली और लाल चकत्ते की समस्या

Fri, 09 Feb 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Feb 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Problem of itching and red rashes due to dryness in the skin
एटा। सर्द हवा से त्वचा में सूखापन (ड्राइनेस) होने से खुजली और लाल चकत्ते होने की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इस समस्या के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इससे पीड़ित हैं। खुजली की वजह से रात में मरीज पूरी नींद तक नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों सुबह सर्दी रहती है। सर्द हवा चलती है। दोपहर में तेज धूप पड़ रही है, लेकिन हवा सर्द ही रहती है। हवा में नमी कम होने के कारण इससे त्वचा शुष्क और रूखी हो रही है। अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीती ने बताया कि इस सूखापन का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है। जिस कारण त्वचा सूखी, रूखी और तनी हुई महसूस होती है। बाद में उस पर खुजली होने लगती है। यह खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति रात में सो तक नहीं पाता है। सर्दी के सीजन को छोड़ दें तो अन्य दिनों में यह बीमारी बुजुर्गों को होती है, क्योंकि 60 साल से अधिक आयु के लोगों की त्वचा में सूखापन आने लगता है। मगर सर्दी के दिनों में हर उम्र के लोग ड्राइनेस की समस्या का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नवंबर तक त्वचा में ड्राइनेस की समस्या लेकर महज आठ से 10 मरीज आते थे। दिसंबर में करीब 70 से 80 मरीज खुजली, लाल चकत्ते होने पर इलाज कराने आ रहे हैं। जनवरी में 90 तक ऐसे मरीजों की संख्या जा पहुंची थी। फरवरी की बात करें तो 100 से 110 मरीज तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया जब बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है तो त्वचा में खुजली करने पर पानी भी आने लगता है। जैसे-जैसे पानी त्वचा के अन्य हिस्से में फैलता जाता है। वैसे-वैसे बीमारी भी बढ़ती जाती है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी ठीक होने में दो से तीन सप्ताह लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

इन हिस्साें में ज्यादा होती है खुजली
- घुटने की नीचे
- पेट या फिर पीठ पर
- कोहनी के नीचे हथेली की तरफ
---------------
इन बातों का रखें ध्यान
- त्वचा पर गरी का तेल या फिर क्रीम लगाएं।
- गुनगुने पानी से नहाएं, अधिक गर्म से न नहाएं।
- नहाने के बाद शरीर को तौलिया से हल्के से पोछें।
- सूती कपड़ों के ऊपर ही गर्म कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed