फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private company in charge of cleaning

सफाई का जिम्मा निजी कंपनी को

Sat, 07 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Private company in charge of cleaning
शहर के आठ वार्डों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी ने संभाल ली है। फिलहाल 45 सफाई कर्मचारी कार्य में लगाए गए हैं। दूसरी ओर हर वार्ड में शिकायती रजिस्टर रखवाया गया है। इसमें शिकायत दर्ज होने पर तत्काल सुनवाई होगी। वहीं पालिका ने भी जगह-जगह पड़े कूड़ा करकट को उठवाया।
विज्ञापन




वर्तमान में पालिका को 304 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। इसके सापेक्ष काम केवल 204 सफाई कर्मी कर रहे हैं। इसके चलते शहर के सभी 25 वार्डों में सफाई का काम पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। सफाई के अभाव में गलियों व सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा करकट नजर आता है। नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर बहता दिखाई देता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने शहर के आठ वार्डों की सफाई का जिम्मा आगरा की एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। गत दिनाें इसका टेंडर भी पास हुआ था। पालिका प्राइवेट कंपनी को हर माह छह लाख रुपये का भुगतान करेगी। प्राइवेट कंपनी ने उक्त वार्डों में अपने सफाई कर्मी लगाए हैं।
विज्ञापन




प्राइवेट कंपनी के संचालक उमेश अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका ने शहर के वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार, 11, 12, 13 व 25 की सफाई कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। उन वार्डों में फिलहाल 45 सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में उन मोहल्लों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां गंदगी की समस्या ज्यादा है। उन वार्डों में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन लोगों को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में सुपरवाइजर के पास शिकायत रजिस्टर भी रखवाया गया है, ताकि लोग अपने वार्ड से संबंधित जो भी शिकायत है उसमें दर्ज कर दें। शिकायत दर्ज होने के बाद उस पर तत्काल अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed