फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   private bus drivers park in front of government bus stand and pick up passengers In Etah

UP News: यात्रियों संग अफसरों को धोखा, सरकारी बस स्टैंड के सामने ही खड़ी करके निजी बसें भर रहीं सवारियां

Tue, 30 Jul 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

एटा में निजी बस चालक यात्रियों संग अफसरों को धोखा दे रहे हैं। सरकारी बस स्टैंड के सामने ही खड़ी करके सवारियां भरते हैं।  

विज्ञापन
private bus drivers park in front of government bus stand and pick up passengers In Etah
बस स्टैंड के सामने ही खड़ी करके निजी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में फर्जी रोडवेज बसें बंद कराने में अफसर नाकाम हैं। जिला मुख्यालय से फर्रुखाबाद को जाने वाली ऐसी बसें बंद हुईं, तो अब मैनपुरी के लिए शुरू कर दी गई हैं। इनके संचालक लगातार बस स्टैंड के आसपास संचालन कर यात्रियों और अफसरों को धोखा दे रहे हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड के आसपास से रोडवेज से मिलते जुलते रंग में रंगी निजी बसों का संचालन किया जाता है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते पहले जहां फर्रुखाबाद के लिए इस प्रकार की बसें जाती थी। जब एआरटीओ और परिवहन निगम की ओर से कड़ाई की गई तो इस रूट पर बसें बंद हो गईं। इसके बाद इन बसों के संचालकों ने नया रूट पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

फर्रुखाबाद न चलाकर अब एटा से मैनपुरी तक वाया कुरावली बसें चलाई जा रही हैं। स्टैंड के सामने रोडवेज बसों के बीच में ही इनको चालक खड़ा कर लेते हैं। रोडवेज से मिलते रंग को देख यात्री बिना पूछे ही इनमें बैठ जाते हैं। रास्ते में जब टिकट मिलता है, तो पता लगता है कि वह रोडवेज में नहीं बल्कि निजी बस में बैठे हुए हैं।

इन बसों में यात्रा करना हो सकता है खतरनाक

यात्री महेश कुमार ने बताया कि रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती इन बसों में अक्सर धोखा खाकर यात्री बैठ जाते हैं। लेकिन इनमें यात्रा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इनके कागज व बीमा आदि के बारे में यात्रियों को पता नहीं होता। जब कोई घटना हो जाती है तो पता चलता है की गाड़ी के कागज ही नहीं थे। वहीं रोडवेज बस में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री का बीमा हो जाता है।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी कराई जाएगी। कई रूट पर रोडवेज से मिलते-जुलते रंग वाली बसों को बंद करा दिया गया है, इनको भी बंद कराया जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। -अजयपाल सिंह, बस स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed