{"_id":"6043c7d18ebc3e592368f441","slug":"printing-press-start-due-to-election-etah-news-agr483537817","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आते ही चलने लगीं प्रिंटिंग प्रेसों में मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आते ही चलने लगीं प्रिंटिंग प्रेसों में मशीनें
विज्ञापन
प्रशांत जैन ।संवाद
- फोटो : ETAH
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही प्रिंटिंग प्रेस की दुकानों में चहल-पहल बढ़ गई है। प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार प्रिंटिंग प्रेस पर पोस्टर, पैम्फलेट, स्टीकर, फ्लैक्स आदि के ऑर्डर देने लगे हैं। कोरोना वायरस के चलते ठप पड़े इस कारोबार को चुनावी सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया के बाद गांव में हलचल बढ़ गई है। दावेदार अपने अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के साथ मैदान में उतर रहे हैं। दावेदारों ने प्रिंटिंग प्रेसों पर ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। प्रिंटिंग प्रेस में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर की छपाई का भी काम शुरू हो गया है।
-----------------------
पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंटिंग प्रेेेस के कारोबार को गति मिलेगी। फिलहाल ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा होगा।
विज्ञापन
प्रशांत जैन, जैन प्रिंटर्स, सकीट
----
कोरोना काल में प्रिंटिंग प्रेस कारोबार को बड़ा झटका लगा है। अब पंचायत चुनाव की हलचल के बीच ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में छपाई का काम गति पकड़ेगा।
सनोज कुमार शाक्य, जय मां काली प्रिंटिंग प्रेस, सकीट

सनोज कुमार शाक्य ।संवाद- फोटो : ETAH