फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Printed T-shirts adorn the market for Holi, kurta-pyjama in high demand

Etah News: होली पर प्रिंटेड टीशर्ट से सजा बाजार, कुर्ता पायजामा की खूब मांग

Fri, 27 Feb 2026 09:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Printed T-shirts adorn the market for Holi, kurta-pyjama in high demand
विपिन तिवारी
एटा। होली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक चरम पर है। त्योहार पर होली की प्रिंटेड टी-शर्ट की मांग बढ़ी है। वहीं सफेद कुर्ता पायजामा भी खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां लोग होली पर पुराने कपड़ों को पहनते थे, वही अब स्टाइलिश अंदाज में मनाने के लिए युवाओं में उत्साह है। शहर के मैनगंज घंटाघर स्थित कपड़ा बाजार में इन दिनों सफेद कुर्ता-पायजामा रंग बिरंगी टीशर्ट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही हैप्पी होली प्रिंटेड टी-शर्ट की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों का रुझान पूरी तरह नए फैशन की ओर दिखाई दे रहा है। कपड़ा व्यापारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि होली पर हर साल नए ट्रेंड आते हैं। इस बार युवाओं की पहली पसंद कुर्ता-पायजामा व रंगीन टीशर्ट हैं। बाजार में 1 मार्च से अच्छी भीड़ हो जाएगी। व्यापार बेहतर रहने की उम्मीद है। ग्राहक आर्यन ने बताया पसंदीदा त्योहार होली है। इसलिए हर वर्ष नए कपड़े खरीदता हूं। इस बार अपने लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और छोटे भाई के लिए हैप्पी होली, प्रिंटेड टी-शर्ट ली है। व्यापारी सुनील जैन का कहना है कि रंग-गुलाल खेलने के लिए सफेद टी-शर्ट और कुर्ता-पायजामा की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है। वहीं व्यापारी सुमित अग्रवाल ने कहा कि बाजार में इस बार अच्छी रौनक है। युवाओं के बदलते फैशन के कारण कुर्ता-पायजामा सबसे ज्यादा बिक रहा है। व्यापार अच्छा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

--
इनका कहना है-

बच्चों से युवाओं तक सभी वर्ग कुर्ता-पायजामा की खरीदारी कर रहे हैं। कुर्ता-पायजामा सेट बाजार में 250 से 500 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं टी-शर्ट 200 से 350 रुपये तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल सिंह, दुकानदार
-------
होली का पर्व हमारे लिए बहुत खास है, हर वर्ष हम कुर्ता पायजामा खरीदें हैं। घर में बच्चों के लिए रंगीन टीशर्ट भी ली है। बाजार से होली की खरीदारी पूरी कर ली है।
विपिन तिवारी, ग्राहक

विपिन तिवारी

विपिन तिवारी

विपिन तिवारी

विपिन तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed