फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Price hike in premium petrol, industrial diesel leads to rush at pumps

Etah News: प्रीमियम पेट्रोल, औद्योगिक डीजल महंगा होने से पंपों पर लगी भीड़

Sun, 22 Mar 2026 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Price hike in premium petrol, industrial diesel leads to rush at pumps
जैथरा कस्बा में पेट्रोल पंप पर लगी भीड। संवाद
एटा। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की स्थिति के बीच तेल बाजार में उछाल की खबरों ने शनिवार सुबह शहर में अफवाह का माहौल खड़ा कर दिया। प्रीमियम पेट्रोल पर 2 और औद्योगिक डीजल पर 22 की बढ़ोतरी होने के बाद लोगों को वाहनों का ईंधन भी महंगा होने का डर सता रहा है। इसके चलते शनिवार को लोग बाइक, कार व अन्य वाहनों में पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह करीब 8 बजे के बाद कई पेट्रोल पंपों पर लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। अफवाहें इतनी तेजी से फैलती रहीं कि शहर के अलग-अलग पंपों पर लोग पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ने के डर से पंपों पर जुटने लगे। पंप स्वामियों ने कहा कि किसी भी सामान्य पेट्रोल या डीजल पर एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। दोपहर तक कई जगहों पर भीड़ दिखाई दी हालांकि उसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई। लोगों को जब सही जानकारी मिली कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं तब उन्होंने राहत की सांस ली। गांव असरौली निवासी केत सिंह ने बताया कि किसी परिचित ने अखबार में कीमतें बढ़ने की सूचना बताई जिसके बाद वे सुबह ही पेट्रोल पंप पहुंचे और टंकी फुल करवा ली। बाद में पंप पर पता चला कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed