फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations underway to take action against more than 20 secretaries for not providing audit records

Etah News: ऑडिट अभिलेख न देने पर 20 से अधिक सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी

Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take action against more than 20 secretaries for not providing audit records
एटा। जिले में ऑडिट आपत्तियों से जुड़े अभिलेख लगातार लंबित रहने पर जिला एसडीए और प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने नाराजगी जताई है। कई बार ऑडिट से संबंधित अभिलेख मांगे जाने के बावजूद सचिवों ने अब तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया है। अब 20 से अधिक सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी है। उन पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात डीपीआरओ ने कही है।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ ने सोमवार को बताया कि तीन बार निर्देश जारी किए जाने के बाद भी संबंधित सचिव अभिलेख प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक के रिकॉर्ड जमा करने के लिए कई बार लिखित और मौखिक निर्देश दिए गए लेकिन सचिवों ने उदासीनता बरती। कहा कि यह रवैया कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीपीआरओ ने जानकारी दी कि ऐसे 20 से अधिक सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कहा कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बरत कर सचिव न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि ऑडिट प्रक्रिया को भी प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed