फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations for wheat procurement in the district are in full swing.

Etah News: जिले में गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां तेज

Tue, 17 Feb 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations for wheat procurement in the district are in full swing.
एटा। रबी विपणन सत्र 2026–27 के लिए जिले में 67 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है जहां आगामी 1 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। शासन के निर्देशानुसार किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। किसान तेजी से पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। विभाग के अनुसार अब तक 50 से अधिक किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन


फसलों की सरकारी खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने सभी क्रय-विक्रय केंद्रों पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। यहां जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती, तौल व्यवस्था, गुणवत्ता जांच व भुगतान प्रक्रिया से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिला विपणन धिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि किसानों का पंजीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। बिना पंजीकरण के कोई भी किसान केंद्र पर गेहूं बिक्री नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर कर्मचारियों को लगाया गया है जो पंजीकरण में सहायता के साथ खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेंगे। किसानों से अपील की जा रही है कि समय रहते अपना पंजीकरण करा लें। ताकि, खरीद प्रारंभ होने पर उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी जिससे गेहूं खरीद अभियान को सफल बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed