फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparation for acquisition of entire market, business of 60 crores will be affected

पूरी मंडी के अधिग्रहण की तैयारी, प्रभावित होगा 60 करोड़ का कारोबार

Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Preparation for acquisition of entire market, business of 60 crores will be affected
मंडी समिति ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। चुनाव व्यवस्थाओं के मद्देनजर इस बार पूरी मंडी का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। 20 फरवरी को मतदान के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) मंडी में ही रखी जाएंगी। जबकि 10 मार्च को मतगणना होगी। तब तक मंडी समिति को आमजन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में 20 दिन मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। इससे करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। मंडी में हर दिन करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन

पिछले चुनावों में प्रशासन द्वारा मंडी में करीब पचास दुकानें अधिग्रहीत की जाती थीं। इनसे संबंधित ब्लॉक को बंद कर दिया जाता था। अन्य ब्लॉकों में मंडी के आढ़ती अपना व्यापार करते रहते थे। इस व्यवस्था में करीब 10 फीसदी कारोबार ही प्रभावित होता था, लेकिन इस बार पूरी मंडी के अधिग्रहण की तैैयारी चल रही है। वजह है कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए अधिक जगह की जरूरत होगी।
विज्ञापन

मतगणना के बाद ही मंडी में कारोबार शुरू हो सकेगा। मंडी में 400 दुकानें हैं और 700 व्यापारी पंजीकृत हैं। जिनमें बड़े स्तर पर अनाज के अलावा सब्जी और फल का व्यापार होता है। व्यापारियों के मुताबिक हर दिन करीब तीन करोड़ का कारोबार होता है। 20 दिनों में करीब 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। 10 फरवरी से मंडी में सरसों आनी लगेगी। अनुमान है इस बार पांच हजार क्विंटल सरसों प्रतिदिन मंडी में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के चुनावों में कुछ दुकानें ली जाती रही हैं, शेष दुकानों में कारोबार चलता रहता था। यदि पूरी मंडी का अधिग्रहण किया जाएगा तो काफी नुकसान होगा। इस संबंध में अधिकारियों से बात कर अपना पक्ष रखेंगे। - प्रतीक गुप्ता, अध्यक्ष खाद्यान्न व्यापार मंडल

कोविड संक्रमण को देखते हुए विचार किया जा रहा है इस बार चारों विधानसभा की ईवीएम अलग-अलग रखकर मतगणना कराई जाए। पूरी मंडी के अधिग्रहण का विचार बनाया जा रहा है। कितनी जगह ली जाएगी, इसका निर्धारण प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी तय करेंगे। -सुनील कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed