फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pregnant woman underwent operation at CHC after 6 months

Etah News: 6 माह बाद सीएचसी पर गर्भवती का हुआ ऑपरेशन

Tue, 10 Sep 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman underwent operation at CHC after 6 months
एटा। जलेसर सीएचसी पर सर्जन न होने से 6 माह से वहां गर्भवती के ऑपरेशन से प्रसव नहीं हो पा रहे थे। सीएमओ ने वहां प्राइवेट चिकित्सक को हायर कर ऑपरेशन शुरू कराए हैं। सोमवार की देर शाम एक गर्भवती का वहां ऑपरेशन से प्रसव हुआ।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया जलेसर सीएचसी पर फरवरी माह में गर्भवती का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। चिकित्सक के जाने के बाद से वहां कोई सर्जन नहीं बचा ऐसे में ऑपरेशन बंद हो गए थे। सीएचसी पर सामान्य प्रसव कराए जा रहे थे। ऐसे में ऑपरेशन वाली गर्भवती को रेफर करना पड़ रहा था। इसी को लेकर सर्जन रोविन यादव को हायर किया। सोमवार की देर शाम को वहां गांव मोहनपुर निवासी 23 वर्षीय सुधा का ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया गया। बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अब जलेसर सीएचसी पर भी गर्भवती को ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा मिलेगी। इससे रेफर हो रहीं गर्भवती पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed