{"_id":"64ca444db6da7a6d1109702a","slug":"pregnant-woman-suffering-from-pain-got-ambulance-after-half-an-hour-on-complaint-etah-news-c-163-1-sagr1019-3234-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दर्द से तड़पती रही गर्भवती, शिकायत पर आधे घंटे बाद मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दर्द से तड़पती रही गर्भवती, शिकायत पर आधे घंटे बाद मिली एंबुलेंस
Wed, 02 Aug 2023 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। बुधवार को एक गर्भवती महिला एमसीएच विंग में दर्द से कराहती रही। एंबुलेंस के लिए गर्भवती के परिजन सहित कॉलेज के कर्मियों ने इंतजार किया। आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर सीएमएस से शिकायत हुई। इसके बाद गर्भवती को एंबुलेंस मिली और उसे आगरा मेडिकल कॉलेज गई।
सकीट निवासी संजय की पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। उसे लेवर रूम में ले जाया गया। चिकित्सकाें ने देखा और आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान परिजन द्वारा 102 पर एंबुलेंस के लिए कॉल की गई, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे तक नहीं पहुंची।
इस पर चिकित्सकों ने सीएमएस डॉ. अशोक कुमार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने एंबुलेंस के जिला प्रभारी को कॉल किया। इसके बाद गर्भवती को लेने एंबुलेंस पहुंची और उसे लेकर आगरा चली गई। गर्भवती के परिजन ने बताया कि यहां चिकित्सकों द्वारा बच्चा उल्टा होने की बात बताई गई है। इसी के करण उन्हाेंने रेफर किया है। एंबुलेंस के प्रभारी अर्जुन ने बताया गर्भवती को ले जाने के लिए जो एंबुलेंस दी गई थी। वह पंचर हो गई ऐसे में दूसरी एंबुलेंस स्टॉप से मंगानी पड़ी। इसके चलते दिक्कत हुई थी।