फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Precarious power supply, irrigation crisis deepens

चरमराई बिजली आपूर्ति, गहराया सिंचाई का संकट

Tue, 02 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, एटा
अमर उजाला, ब्यूरो, एटा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Precarious power supply, irrigation crisis deepens
सबसे ज्यादा मक्का की फसल पर मार पड़ रही है। स्वाद और उसकी शक्ल पर भी असर आ रहा है।
विज्ञापन

सूखा तो कभी बेमौसम बरसात ने किसानों की खरीफ और रबी की फसलों को तबाह कर दिया है। किसानों की कुछ उम्मीदें जायद की फसल से थी, वो भी बिजली की समस्या और प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। बिजली न मिलने से देहात में नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके चलते किसानों की खेत में खड़ी फसलें सूख रही हैं। किसान डीजल पंप सेट का सहारा ले रहे हैं।


इतना ही नहीं जिले में कहीं-कहीं सरकारी नलकूपों के खराब होने से स्थिति और बढ़ गई है। हालांकि विभाग जिले के सभी सरकारी नलकूप सही होने का दावा कर रहा है, लेकिन इस दावे की पोल गत सप्ताह डीएम के सर्वें में खुलकर सामने आ गई थी। इसके अलावा जिले के 70 प्रतिशत के करीब नलकूप दशकों पुराने हैं। ऐसे में इनको हमेशा सही बनाए रखना विभाग के लिए भी बढ़ी चुनौती है। जिले में 333 नलकूप हैं, जिनमें से पिछले दिनों 31 खराब मिले थे।
विज्ञापन

 
दो-दो दिन तक नहीं आ रही बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही बमुश्किल चार पांच घंटे बिजली पर आए दिन आ रहीं आधियां भी भारी पड़ रही हैं। आंधी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन दो-दो दिन तक बिजली नहीं आ रही। ऐसे में फसलें सूख रहीं हैं। बिजली की समस्या की वजह से इस बार जायद की फसलों की पैदावार भी प्रभावित हो रही है। किसान 30 प्रतिशत तक पैदावार प्रभावित होने का दावा कर रहे हैं। मक्का, मूंग, तरबूज, खरबूज, ककड़ी के अलावा हरी सब्जी सूख रही है। फसलों सूखने से उसकी शेप, स्वाद पर फर्क पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबूज, खरबूज का उत्पादन तो हो रहा है लेकिन फल अंदर से लाल की जगह सफेद दिखाई दे रहा है। पानी की वजह से फल ठीक से पका नहीं रहा है इससे उसका साइज सिकुड़ गया है। मक्का की फसल तो 30 प्रतिशत से भी ज्यादा प्रभावित हो रही है। तरबूज लाल नहीं निकल पा रहा है हल्का सफेद आ रहा है। सब्जी व्यापारी शाहिद ने बताया कि यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में हरी सब्जियों के दाम भी चढ़ सकते हैं। किसान सतीश चौहान, गजेंद्र गुरहार ने बताया कि बिजली की समस्या की वजह से उनकी मक्का की फसल बुरी तरह से झुलस गई है।


फिलहाल जिले के सभी सरकारी नलकूप सही हैं। एक दो के खराब होने की स्थिति में उन्हें तत्काल ठीक करा दिया जाता है।
- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड
 
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली की सप्लाई के आदेश हैं। फॉल्ट ट्रिपिंग की समस्या को भी विभाग द्वारा फिलहाल तत्काल ठीक कराया जा रहा है।
- राजकुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed