फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pre Secondary School Bachaipura became digital

Etah News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछैपुरा हुआ डिजिटल

Thu, 06 Apr 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pre Secondary School Bachaipura became digital
एटा। जलेसर विकासखंड क्षेत्र का पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछैपुरा अब डिजिटल हो गया है। यहां बृहस्पतिवार को इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) आधारित उपकरणों से लैस कक्षा कक्ष का शुभारंभ किया गया। डायट प्राचार्य तथा उप शिक्षा निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। कहा कि यदि सभी अध्यापक एवं विद्यालय अपना मन बना लें तो जनपद के प्रत्येक विद्यालय की सूरत और सीरत दोनों बदल जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी ने बताया कि विद्यालय में 5 वर्षों में बहुत बदलाव हुए हैं। छात्र संख्या 35 से बढ़कर 120 हो गई है। डायट प्रवक्ता तथा ब्लॉक मेंटर अनिल परिहार ने कहा कि विद्यालय एससीईआरटी के द्वारा कराई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करता है। जिसमें विज्ञान अध्यापिका मेलिना चौहान द्वारा आईसीटी प्रतियोगिताओं में लगातार 2 वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त किया जा रहा है। जिन्हें लखनऊ के लिए नामांकित किया गया है। लगातार दो वर्षों से मेरा विद्यालय मेरी पहचान में जनपद में विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त करता आ रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ पीएस आनंद ने कहा कि विद्यालय में टाइलीकरण का कार्य अतिशीघ्र कराया जाएगा। जिला पीटीआई भरतवीर वर्मा, हीरालाल कुशवाह, शंकरदेव पाठक, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, संकुल शिक्षक राकेश कुशवाह, राजेश कुमार, उमेश शुक्ला, अमित कुमार रहे।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्रों को किया सम्मानित
इस दौरान विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए विदा किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed