{"_id":"94d38e0f9415d1d248c42e6f2dad8843","slug":"pray-disposal-of-papers-not-slow-brten-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में ढिलाई न बरतें- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में ढिलाई न बरतें- डीएम
एटा अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। तहसील दिवस में 140 प्रार्थना पत्रों में से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी के प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र ही निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने तहसील दिवस में कहा कि तहसील दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में ढील न बरती जाए। तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की शासन स्तर पर निरंतर मानीटरिंग की जाती है। आम जनता की समस्याओं, शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं, पैमायश, भूमि एवं चकरोडों पर अवैध कब्जों की शिकायतों का निस्तारण थानों पर होने वाले समाधान दिवसों में भी कराया जा सकता है। अधिकांश शिकायतें पेंशन न मिलने, विद्युत समस्याओं, पट्टों व चकरोडों पर अवैध कब्जा, पैमाइश आदि से संबंधित थी सीडीओ श्रीनिवास मिश्र और एसडीएम संजय कुमार सहित प्रत्येक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।