फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhan threatened the revenue team that went to remove the encroachment, attacked the JCB driver

Etah News: कब्जा हटाने गई राजस्व टीम को प्रधान ने धमकाया, जेसीबी चालक पर हमला

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pradhan threatened the revenue team that went to remove the encroachment, attacked the JCB driver
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को ग्राम प्रधान और साथियों ने धमकाया और जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। इसके बाद टीम को लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लेखपाल राजकुमार ने बताया कि 19 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में नगला गलू के अंकित कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें सरकारी रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की गई। इसके निस्तारण के लिए राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सहाय और पुलिस मौके पर गई, लेकिन ग्राम प्रधान विमल यादव ने जेसीबी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर रोक दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी रूप सिंह पहुंचे और जेसीबी को मौके पर पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी प्रधान ने रास्ते से अवैध कब्जा नहीं हटाने दिया। जेसीबी चालक, राजस्व टीम पर पुलिस टीम के सामने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। राजस्व टीम को धमकाया तथा गाली-गलौज की।
विज्ञापन

लेखपाल ने यह भी लिखा है कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की अन्य भूमि पर भी कब्जा किया गया है। कुछ लोगों को सरकारी जमीन के पट्टे देकर अवैध रूप से धन उगाही की जाती है। प्रधान और उनके भाई अंकित कुमार आदि दबंग व भूमाफिया किस्म के लोग हैं। गांव में इनका भय व आतंक है। इनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। कोतवाली देहात प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो को डीएम ने दी थी चेतावनी
19 अगस्त को जब यह मामला समाधान दिवस में आया था, तो सुनवाई करते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने चकरोड पर कब्जे को लेकर नाराजगी जताई थी। कानूनगो को हिदायत देकर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed