फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pradarshanee mein baal vigyaaniyon ne banae modal

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानियों ने बनाए मॉडल

Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
pradarshanee mein baal vigyaaniyon ne banae modal
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को कासगंज महोत्सव में जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 55 प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विजेता रहने वाले बाल वैज्ञानियों और अन्य प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  प्रदर्शनी का उद्घाटन डा. सुरेंद्र गुप्ता, आयोजक जयंत गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बाल वैज्ञानिकों की कल्पना निश्चित ही तारीफे काबिल है। यह बाल वैज्ञानी बड़े होकर बड़े वैज्ञानिक बनकर देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने अभिभावकों एवं बाल वैज्ञानिकों के साथ आए शिक्षकों से अपील कि आर्थिक स्थिति के आभाव में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाएं न दबने पाएं। यह हम सब का कर्तव्य है कि हम आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाए। विज्ञान प्रदर्शनी में 55 प्रतिभागी बच्चों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। आकाश कुमार ने इंजेक्शन के माध्यम से डाइड्रोलिक जैक के मॉडल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी दुबे, यश सक्सेना ने मानव हार्ट पर अपना मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुदित वार्ष्णेय ने सोलर लाइट एवं विभु पाण्डेय ने स्माल सर्किट हाउस बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिले भर से प्रतिभाग करने आए 55 विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि अशोक तायल, महोत्सव प्रभारी वीपी सक्सेना ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता रहने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया। निर्णायक की भूमिका में केपी सिंह, कृष्णपाल सिंह रहे। इस दौरान अर्चना सक्सेना, सीडी उपाध्याय, रामदास विजय, आरके पांडेय, सलीम, जावेद, हरिकिशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed