फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Powerful explosion at dawn in Amrauli Ratanpur: shop walls blown out, house walls cracked

Etah News: अमरौली रतनपुर में तड़के तेज धमाका दुकान की दीवारें उड़ीं, मकान चटका

Thu, 16 Jul 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Powerful explosion at dawn in Amrauli Ratanpur: shop walls blown out, house walls cracked
अलीगंज के गांव अमरौली रतनपुर में विस्फोट के बाद उखड़ी मकान की दीवार। संवाद
अलीगंज। जैथरा के गांव अमरौली रतनपुर में बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:40 बजे एक घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इससे पूरा गांव दहल उठा। इस हादसे में दुकान की दीवार ढह गई, पूरा मकान बुरी तरह चटक गया और घर का मुख्य लोहे का गेट उखड़कर काफी दूर जा गिरा।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में विस्फोट का कारण दुकान में रखा गंधक और पोटाश माना जा रहा है। पुलिस की फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित कर लिए हैं, और वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

गांव के बीचों-बीच स्थित इस मकान के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि वह दुकान में गंधक और पोटाश भी बेचते थे, जिसे स्थानीय किसान खेतों से जंगली जानवरों को भगाने के लिए धमाका करने के उद्देश्य से खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे वह दुकान बंद कर घर के अंदर गए थे। बाहर सड़क निर्माण का कार्य चलने और बिजली न होने के कारण सतीश, उनकी पत्नी रीता गुप्ता, बेटियां बिजली, क्षमा, सपना, बेटा साजन और पुत्रवधू रूबी गर्मी की वजह से छत पर सोने चले गए थे। तड़के हुए इस भयानक धमाके के बाद जब पूरा परिवार घबराकर नीचे उतरा, तो घर के परखच्चे उड़े देख उनके होश उड़ गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई भी सदस्य नीचे कमरे या दुकान के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानामाल का नुकसान टल गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। धमाका कैसे हुए यह कोई समझ नहीं पा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए।

अलीगंज के गांव अमरौली रतनपुर में विस्फोट के बाद उखड़ी मकान की दीवार। संवाद

अलीगंज के गांव अमरौली रतनपुर में विस्फोट के बाद उखड़ी मकान की दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed