फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Postcards written demanding One Rank One Pension

Etah News: वन रैंक वन पेंशन की मांग लिखकर डाले पोस्टकार्ड

Sun, 21 May 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Postcards written demanding One Rank One Pension
वन रैंक वन पेंशन की मांग लिखकर डाले पोस्टकार्ड
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों ने शुरू किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जैथरा। भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। वन रैंक वन पेंशन की मांग लिखकर गौरव सेनानी कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड पोस्ट बॉक्स में डाले गए।
रविवार को विकासखंड के ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने बैठक आयोजित की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी मांग पहुंचाने का निर्णय लिया। पोस्टकार्डों में अनुरोध के साथ मांग की है कि विसंगतियों को दूर कर समान मिलिट्री सर्विस पे डिसेबिलिटी पेंशन शीघ्र लागू की जाए।
विज्ञापन

कहा कि ओआरओपी तो सिर्फ जवानों और जेसीओ के लिए थी जिसका फायदा अफसर उठा ले गए। ईसीएचएस एवं कैंटीन में भेदभाव को दूर करने की भी मांग की है। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन एमपी शर्मा, उपाध्यक्ष कैप्टन उदयभान सिंह, सूबेदार वेदराम, अभिलाख सिंह, शकुंतला देवी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed