फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   postamaartam ke baad shav aane par phir lagaaya jaam

पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर फिर लगाया जाम

Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
postamaartam ke baad shav aane par phir lagaaya jaam
परिवारीजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को कस्बे के सराफा कारोबारी रमा वर्मा की दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्याकर पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए। इस पर गंजडुडवारा के कारोबारियों में दूसरे दिन भी आक्रोश बरकरार रहा। आक्रोशित कारोबारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में आने पर राजाराम चौराहे पर फिर से जाम लगा दिया। कारोबारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी माल बरामदगी, कारोबारियों के आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन

रविवार को शव आने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कारोबारी राजाराम चौराहे पर एकत्रित हो गए। आसपास के इलाके की सारी दुकानें बंद थी। सराफा कारोबारियों ने भी अपने बाजार बंद रखे। सभी कारोबारी चौराहे पर एकत्रित थे और घटना पर आक्रोश जताने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने कारोबारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने की बात की। कारोबारियों के आक्रोश की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियान, एसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारोबारियों के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वह पांच लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जिलास्तर से उपलब्ध कराएंगे। शेष 15 लाख की सहायता को शासन को पत्र भेजकर संस्तुति प्रेषित की जाएगी। जिलाधिकारी के समक्ष परिवारीजनों ने सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस आदि की भी मांग उठाई। जिलाधिकारी ने हर स्तर पर सहयोग का परिजनों को भरोसा दिलाया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में की गई कोशिशों की जानकारी देते हुए घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। कस्बे में बाजार बंदी रहने और आक्रोश की स्थिति के चलते तनाव के हालात बने रहे। तनाव की स्थिति को देखते हुए जनपद के विभिन्न थानों के पुलिस फोर्स तैनाती रही। सराफा ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राजवीर सिंह, अवनीश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा और बात की। दूसरे गुट के जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध पल्तानी, दीपक गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता ने भी जिलाधिकारी के समक्ष मुआवजे आदि की मांग उठाई। गंजडुडवारा सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद वर्मा, सुजीत वर्मा, शिवकुमार वर्मा, जगदीश मोहन, गौरव शाक्य ने अन्य कमेटी के लोगों के साथ डीएम एसपी से वार्ता की। इसके बाद जाम खुल सका और परिवारीजन शव अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed