फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Postal Department launches waterproof envelope for safe delivery of Rakhis.

Etah News: राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा

Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Postal Department launches waterproof envelope for safe delivery of Rakhis.
डाक विभाग द्वारा जारी किया गया वाटरप्रूफ लिफाफा। स्रोत डाक विभाग
एटा। रक्षाबंधन पर बहनों की भेजी राखी अब बारिश और नमी से खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार किया है। जिले के सभी 29 डाक कार्यालयों में ये लिफाफे पहुंचा दिए गए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघरों में ये लिफाफे मिलेंगे।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक विजयवीर सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि डाक विभाग की ओर से तैयार किया गया यह लिफाफा देखने में भी आकर्षक है। इसके ऊपर भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षाबंधन के पर्व का प्रतीक राखी का खूबसूरत प्रिंट दिया गया है। वाटरप्रूफ होने के कारण बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने में यह लिफाफा काफी उपयोगी साबित होगा। इसकी कीमत महज 10 रुपये निर्धारित की गई है। राखी भेजने के लिए डाकघरों में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


राखियों की निगरानी के लिए बनाई मॉनिटरिंग सेलः
रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में राखियां डाक के माध्यम से भेजी जाती हैं। इन्हें समय पर और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष मॉनिटरिंग सेल भी बनाई है। इसके माध्यम से डिलीवरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी जिससे किसी स्तर पर देरी होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed