फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   poorv pradhaanamantree ke siddhaanton par chalane ka liya sankalp

पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
poorv pradhaanamantree ke siddhaanton par chalane ka liya sankalp
nauveen punyatithi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की नौवीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर जगह-जगह विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके राजनैतिक योगदान पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वह वंचित और दलित वर्ग के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। पूर्व सांसद कैलाश यादव ने कहा कि चंद्रशेखर के सिद्धांत पर चलकर समाजवाद को मजबूत किया जा सकता है। मारहरा विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि चंद्रश्ेाखर राजनीति को पक्ष व विपक्ष के दृष्टिकोण से नहीं देखते थे। वह सभी का सम्मान करते थे। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उमेश गुप्ता, तरुण यादव, शशि प्रभा शाक्य, राजू यादव, शशांक यादव सीटू, प्रदीप यादव, बेगमवती वर्मा, मीरा देवी मौजूद रहे। उधर, समाजवादी युवजन सभा की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह यादव, ऋषि यादव, संजीव कुमार, बबलू प्रधान, योगेंद्र वर्मा, असलम, रूपम गुप्ता, मोहन सिंह, हरपाल, अमित कुमार समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed