{"_id":"657af3a64fd3cc73e2072697","slug":"polytechnic-student-dies-in-road-accident-three-classmates-injured-for-the-attention-of-the-surrounding-etah-news-c-163-1-sagr1017-9673-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, तीन साथी घायल
Thu, 14 Dec 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव दूल्हापुर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़े चार पॉलिटेक्निक छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे चारों घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने भर्ती कराया। यहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव शिवसिंहपुर निवासी हिमांशु उर्फ दिव्यांशु तिवारी (18) की मौत हुई है। जबकि गांव के ही कोहिनूर, आकाश कुमार निवासी यादव नगर कस्बा व थाना अवागढ़ और अनुभव राज निवासी महाराजपुर थाना जैथरा घायल हुए हैं। इनमें अनुभव की हालत गंभीर होने की वजह से आगरा रेफर किया गया है। जबकि दो का उपचार यहीं किया जा रहा है।
घायल छात्र आकाश ने बताया कि द्वितीय पाली में पॉलिटेक्निक की परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए कासगंज रोड वाले फ्लाईओवर से आगे पैदल गए थे। यहां वाहन खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हम लोग वाहन को देख भी नहीं सके। किसी ने पुलिस को सूचना दी और हम लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पॉलिटेक्निक के चार छात्र घायल हुए थे, इनमें से एक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।