{"_id":"664e2d2ef57975694404dac2","slug":"policemen-will-be-interrogated-after-returning-from-election-duty-etah-news-c-163-1-eta1001-117243-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद होगी पुलिसकर्मियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद होगी पुलिसकर्मियों से पूछताछ
Wed, 22 May 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 22 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक किशोर बार-बार बूथ के अंदर जाकर ईवीएम पर भाजपा को वोट डालकर वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। वह हर बार बता रहा है कि उसने कौन सा वोट डाला है, इस तरह से कुल मिलाकर उसने 8 बार वोट डालने का दावा किया है। इस मामले को सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने मुद्दा बनाया था। मामले में पुलिस टीम में शक के घेरे में आ गई है। जबकि पोलिंग पार्टी पर कार्रवाई हो चुकी है। बताया गया मतदेय स्थल पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी चुनाव कराने गए हैं। उनके आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
किशोर ने 8 बार ईवीएम का बटन दबाकर वीडियो बनाया था। मामला तूल पकड़ा इस पर पोलिंग पार्टी को निलंबित कर दिया गया। लोगों का कहना था मतदेय स्थल पर पुलिसकर्मी मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दे रहे थे। ऐसे में किशोर का मोबाइल कैसे अंदर पहुंचा। मामले में पुलिसकर्मी शक के दायरे में आ गए हैं। एसएसपी ने जांच भी शुरू कराई है। जहां कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मतदेय स्थल पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर गए हैं। उनके वापस आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।