फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police vigil at every point along the Kanwar route; schools up to Class 8 closed.

Etah News: कांवड़ पथ के हर मोर्चे पर पुलिस का पहरा, आठवीं तक के विद्यालयों का अवकाश

Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police vigil at every point along the Kanwar route; schools up to Class 8 closed.
चुरथरा सीएचसी पर कांवड़ यात्रियों के लगाया गया अस्थाई चिकित्सा केंद्र पर मौजूद चिकित्सक। संवाद
एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार को अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं से संवाद कर समस्याओं को समझा और पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, विश्राम स्थल, बैरिकेडिंग, पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं को भी देखा। इधर भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर आठवीं तक के विद्यालयों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. इलामारन ने कोतवाली देहात क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, गुरुकुल तिराहा, हाईवे अंडरपास सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने गिरौरा स्थित मरकुटिया मंदिर में विश्राम कर रहे कांवड़ियों का हालचाल पूछा और सुरक्षा तथा सहायता की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं एएसपी श्वेताभ पांडेय ने अलीगंज क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर कांवड़ियों के विश्राम स्थलों का निरीक्षण किया। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने रिजोर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने पिलुआ क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सावन के प्रत्येक सोमवार को कक्षा आठ तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश
एटा। सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कक्षा आठ तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।


कांवड़ियों की सुविधा के लिए बनाए 47 अस्थायी चिकित्सा केंद्र
एटा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 47 अस्थायी चिकित्सा केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्थाई चिकित्सा सुविधा केंद्र पर शनिवार को पहली पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक, दूसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक और तीसरी पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसी व्यवस्था के तहत लगातार स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में 9, बागवाला में 6, मिरहची में 4, पिलुआ में 2, मारहरा में 3, सकीट में 1, मलावन में 1, रिजोर में 4, जलेसर में 3, अवागढ़ में 3, निधौली कलां में 1, सकरौली में 2, अलीगंज में 2, राजा का रामपुर में 1, नया गांव में 3 तथा जसरथपुर में 2 अस्थायी चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार सामग्री और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed