फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police tightened noose on miscreants standing outside schools In Etah challaned 11 bikes

Etah News: स्कूलों के बाहर खड़े मनचलों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 11 बाइकों के काटे चालान

Wed, 28 Aug 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 06:12 PM IST
सार

एटा में पुलिस ने स्कूलों के बाहर खड़े मनचलों पर शिकंजा कसा। 11 बाइकों के चालान काटे। कई  मनचलों को भागते हुए पकड़ा। 

विज्ञापन
police tightened noose on miscreants standing outside schools In Etah challaned 11 bikes
अलीगंज में स्कूल के बाहर अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अलीगंज पुलिस ने स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलाया। मनचलों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 11 बाइक सवारों के चालान काटे।

विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने चार टीमों का गठन किया। जो अलग-अलग स्थान पर स्कूलों की छुट्टी के समय पहुंचीं। कोतवाली प्रभारी ने जीडी इंटरनेशनल स्कूल, आरडी इंटर कॉलेज, टीडी पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पर घूम रहे मनचलों को भागते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन


छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा कि स्कूल आते-जाते समय कुछ युवक गलियों में खड़े रहते हैं। तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए नजदीक से मोटरसाइकिल निकालकर ले जाते हैं। अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्राओं की इन शिकायतों पर नियमित रूप से स्कूलों के आसपास यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को 1091 नंबर पर सूचना देने बारे भी जागरूक किया। वहीं स्कूलों के आसपास चाय की दुकानें, पान के खोखे, चाट के ठेलों पर खड़े युवकों की चेकिंग की और हिदायत देते हुए 11 वाहनों पर चालान किया गया। चौकी इंचार्ज शिव कुमार, एसआई लवनेश, लाल बहादुर सिंह आदि पुलिसकर्मी टीमों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed