पड़ताल: मारहरा क्षेत्र में सो रही पुलिस, निवासी खुद रहें सावधान
आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट बनाए गए हैं, लेकिन अमर उजाला टीम की पड़ताल में मिरहची चौराहा के अलावा टिप्पू , जिन्हैरा मार्ग और रतनपुर पुल पर न तो डायल 112 मिली और न ही किसी स्थान पर गश्त करने वाली थाना पुलिस। ऐसा ही मारहरा क्षेत्र में देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जागते रहो पुलिस सो रही है, यह कहावत मारहरा व मिरहची पुलिस पर सटीक नजर आ रही है। चोरी, लूट जैसी घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। इसके बावजूद सर्किल पुलिस नहीं चेत रही। शनिवार रात अमर उजाला की टीम ने पुलिस की गश्त और तैनाती को परखा तो महज दो स्थानों पर पुलिस मौजूद मिली। अन्य पिकेट व चेक प्वाइंट पर सुरक्षा राम भरोसे थी। 27 जनवरी की रात मारहरा थाना क्षेत्र में इनामनगर के पास बाइक सवार बैंक अधिकारी व कर्मचारी को बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया था।
इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन मिरहची और मारहरा थाना पुलिस चादर तानकर सो रही है। आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट बनाए गए हैं, लेकिन अमर उजाला टीम की पड़ताल में मिरहची चौराहा के अलावा टिप्पू , जिन्हैरा मार्ग और रतनपुर पुल पर न तो डायल 112 मिली और न ही किसी स्थान पर गश्त करने वाली थाना पुलिस। ऐसा ही मारहरा क्षेत्र में देखने को मिला।
समय यहां नहीं मिली पुलिस
रात 9.14 रतनपुर पुल
रात 9.42 जिन्हैरा मार्ग
रात 9.50 हैदरी चौक
रात 9.54 हनुमान चौक
रात 10.21 कचौरा रोड बंबा
रात 10.49 पिवारी चौकी
रात 11.44 सिरसा टिप्पू नहर
रात 12.05 मिरहची एवं मारहरा नहर पुल
रात 12.19 पिदौरा बंबा
रात 12.30 पिदौरा अड्डा
यहां तैनात मिली पुलिस
रात 9.35 पर मारहरा-मिरहची नहर पुल पर मारहरा पुलिस
रात 9.40 पर मिरहची चौराहे पर मिरहची पुलिस
तत्कालीन पुलिस कप्तान ने परखी थी गश्त
पुलिस गश्त की बात की जाए तो तत्कालीन एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने अपने कार्यकाल में रात में निरीक्षण किया था। जिसमें रतनपुर पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों से रायफल चलवाई, जो नहीं चली थी। उसके बाद से आज तक गश्त का निरीक्षण न होने से सुस्ती छा गई और घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

मारहरा में बंद पड़ी पिवारी चौकी। संवाद- फोटो : ETAH