फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police sent the member who reached the police station to jail

थाने पहुंचे सभासद को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 18 Aug 2021 07:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Police sent the member who reached the police station to jail
थाने में जलेसर सीओ इरफान नारिस खान से बात करते सभासद संघ के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर। नगर पालिका परिषद के एक सभासद किसी कार्य से थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित सभासद संघ ने सीओ इरफान नासिर खान से मुलाकात कर मुकदमा निरस्त कर सभासद को जेल से छुड़वाने की मांग की। सभासद संघ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि सभासद विजय गिरि मंगलवार को किसी कार्य से जलेसर थाने में गए थे। तभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उनके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उन पर जुआ एवं जानलेवा हमले के आरोप लगाए गए हैं। बुधवार को सभासद संघ ने सीओ से मुलाकात कर घटना क्रम की जानकारी दी। कहा कि सभासद के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा निरस्त किया जाए और सभासद को जेल से बाहर निकलवाया जाए। इस दौरान उत्साह भारद्वाज एड., कुंशुक वार्ष्णेय, देवेंद्र सिंह, जेपी सिंह, राहुल बाल्मीकि, शहजाद, इरफान, राजा, राकेश कुमार, सानू, यशपाल, ऋषि कुमार आदि सभासद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed