{"_id":"69a1bee637211e914207914e","slug":"police-searching-for-stone-pelters-conducting-raids-etah-news-c-163-1-eta1003-147023-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस को पथराव करने वालों की तलाश, दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस को पथराव करने वालों की तलाश, दे रही दबिश
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला काजी में मस्जिद के सामने दो पक्षों में संघर्ष और पथराव के बाद दस लोगों की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी दस आरोपियों की तलाश में उनके घर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश कराई है। मस्जिद पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
मोहल्ला काजी में मस्जिद के सामने बुधवार रात को मोहल्ला लुहारी दरवाजा के हसीन और मोहल्ला काजी के सादिर के बीच विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद को मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष बाहर एकत्रित हुए थे। विवाद होने पर पथराव , लाठी-डंडे और हाथों में जानवर काटने वाले छुरी निकाल आए थे। पथराव में हसीन और उसका भाई रिहान सहित चार लोग घायल हुए थे। इस मामले का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लोग हाथों में छुरी लिए दिख रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस लोगों को नामित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।