{"_id":"68ed4dc646f4f8f8110fd0b8","slug":"police-searched-several-houses-after-receiving-information-about-the-storage-of-firecrackers-etah-news-c-163-1-eta1003-140477-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने कई घरों में ली तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने कई घरों में ली तलाश
Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
मिरहची। थाना पुलिस ने सोमवार को कस्बे में पटाखों के भंडारण की सूचना पर कई घरों की तलाशी ली। अचानक पुलिस की सक्रियता देख कस्बे में खलबली मच गई। एक दुकान से कुछ पटाखे मिले। इस पर पुलिस ने लोगों को पटाखों का भंडारण मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
वर्ष 2019 में दिवाली से पहले कस्बे के मोहल्ला गड्ढा में पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने से सात लोगों की जान चली गई थी। उस घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन खासा चौकन्ना है। प्रशासन के अनुसार कस्बे में एक भी आतिशबाजी की बिक्री एवं निर्माण का लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद बड़े स्तर पर पटाखों की बिक्री की जाती है। पड़ोसी जिले कासगंज के नदरई और हाथरस के सिकंदराराऊ से पटाखों की खेप आने की खबर पर पुलिस सक्रिय हो गई है।
थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि किसी के घर में पटाखों का भंडार मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के किसी को पटाखों की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। पटाखों की बिक्री प्रशासन के चयनित स्थान पर लाइसेंस जारी कराकर ही की जा सकती है।