{"_id":"679a1b26e1d9ea40880cbe66","slug":"police-found-mother-and-daughter-who-had-left-home-etah-news-c-163-1-sagr1016-128913-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर से गई मां-बेटी को पुलिस ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर से गई मां-बेटी को पुलिस ने ढूंढ निकाला
Wed, 29 Jan 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Jan 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव साकीपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी को पीट दिया। इससे नाराज होकर महिला अपनी बेटी को लेकर चली गई थी। तीन महीने बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला।
पुलिस के अनुसार मां-बेटी 31 अक्तूबर को बिना किसी जानकारी के घर से अपने घर ओडिसा चली गई। पति ने 7 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मां-बेटी के ओडिसा से संबंधित होने की जानकारी मिली लेकिन वहां की भाषा अलग है, ऐसे में पुलिस के लिए मां-बेटी को वहां तलाश करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा।
पुलिस टीम ने वहां के कुछ स्थानीय और प्रभावशाली लोगों को भरोसे में लेकर जानकारी की और उनके माध्यम से मां-बेटी को बुलवाया। महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर मुझे और बेटी को पीटता था। इससे तंग आकर अपने मायके ओडिसा चली गई। दोनों को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा कि वह कहां रहना चाहती है।