फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police find the kidnepped lady and three arrest

अपहरण कर कार में ले जाई जा रही महिला बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
police find the kidnepped lady and three arrest
थाना मिरहची पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व अपहरण की गई आगरा की महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। उसे कार में लेकर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला की थाना बरहन में गुमशुदगी दर्ज थी तभी से पुलिस और परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि थाना मिरहची पुलिस ने सूचना पर सिरसा टिप्पू नहर की पटरी पर कार में छिपाकर रखी गई 20 वर्षीय अपहृत महिला को बरामद किया है। कार में सवार विपिन कुमार निवासी किशनपुर थाना निधौलीकलां और रवि कुमार व राम वकील निवासीगण गांव नगला माहरी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि महिला की थाना बरहन क्षेत्र में ससुराल है, महिला आठ फरवरी को घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी, इसके बाद कोई सुराग नहीं मिला तब नौ फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। ससुरालीजन व मायके वाले तभी से महिला की तलाश में जुटे हुए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि महिला को दिल्ली में करीब 40 दिनों तक रखा, इसके बाद यहां लेकर आए थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ महिला के पिता की तहरीर पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed