{"_id":"67a0fd559574134e980ce3c7","slug":"police-exposed-embezzlement-of-rs-1-lakh-etah-news-c-163-1-sagr1016-129159-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस ने एक लाख की टप्पेबाजी का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस ने एक लाख की टप्पेबाजी का किया खुलासा
Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
जैथरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : जैथरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
जैथरा। कस्बा की केनरा बैंक की शाखा से 19 दिसंबर को एक लाख रुपये निकालकर जाते समय एक व्यक्ति से टप्पेबाजी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को 10 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
थाना क्षेत्र के गांव मगरेसर निवासी सुरेश चंद्र ने 19 दिसंबर को बैंक से एक लाख रुपया निकाले थे। रुपयों से भरा थैला साइकिल पर टांगकर पैदल ही मुख्य बाजार होते हुए जा रहे थे। बस्ती रोड स्थित एक दुकान पर साइकिल खड़ी कर बीड़ी का बंडल खरीदा। इसी दौरान रुपयों से भरा थैला गायब हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक पीले रंग की अपाचे बाइक पर तीन संदिग्ध लोग जाते हुए दिखाई दिए। सुरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि सोमवार को सूचना मिलने पर शिशुपाल और राजू उर्फ हरपाल निवासी बल्हारपुर कमालपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज व बंटी निवासी हैदरपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को दबोच लिया। इनके पास से चोरी किए गए 10 हजार रुपये, 2 मोबाइल फोन, पीले रंग की अपाचे बाइक बरामद की गई। तीनों आरोपी शातिर दिमाग व फितरती हैं। इन पर कोतवाली अलीगंज, पिलुआ व अन्य थानों में कई अपराध पंजीकृत हैं।