फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police

पुलिस अभद्रता पर भड़के लेखपाल, दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
police
कासगंज में लेखपाल से पुलिस के द्वारा अभद्रता पर आक्रोशत जताते लेखपाल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर में बिलराम गेट पर पुलिस बैरिकेडिंग पर लेखपाल को रोकने पर विवाद खड़ा हो गया। इससे लेखपालों में आक्रोश फैल गया। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम और सीओ ने लेखपालों को भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बिलराम गेट बैरियर पर सुबह के समय इंस्पेक्टर क्राइम रामजस यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। तभी कासगंज तहसील के लेखपाल प्रवीन कुमार ड्यूटी पर जा रहे थे। बैरियर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। लेखपाल ने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। एक अन्य लेखपाल वहां आए तो उनकी बात को भी तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को दी गई तो वह भी मौके पर आ गए। सूचना पर एसडीएम एवं सीओ ने लेखपालों से वार्ता की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को इस तरह से पेश न आने की हिदायत भी दी। लेखपाल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह व लेखपाल अशोक वर्मा, दीपक भारद्वाज, सतीश चंद्र, प्रदीप सक्सेना सहित अन्य लेखपालों ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेखपालों ने कहा कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुछ गलतफहमी के कारण पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था। मामला संज्ञान में आया है। अब पुलिसकर्मियों को सद्व्यवहार करने की हिदायत दी है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed