{"_id":"63adcef3fe9223424b420e07","slug":"police-entered-mosques-wearing-shoes-in-the-middle-of-the-night-outrage-etah-news-agr558506762","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आधी रात में जूते पहन मस्जिदों में घुसी पुलिस, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आधी रात में जूते पहन मस्जिदों में घुसी पुलिस, आक्रोश
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग।संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर(एटा)। लाउडस्पीकर उतारने के लिए पुलिस बुधवार की रात मस्जिद में पहुंच गई। इसे लेकर लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाए कि आधी रात में जूते पहनकर असलहों सहित पुलिसकर्मी अंदर घुसे। इमामों के साथ अभद्रता करने और मस्जिद में रखे लाउडस्पीकर व स्पीकर बॉक्सों को जबरन ले जाने का भी आरोप है।
सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम रामनयन सिंह को ज्ञापन दिया। कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आलिम मोहम्मद, अब्दुल अली कासिम, मौलाना शामिक आदि ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे नगर के महावीरगंज स्थित पत्थर वाली मस्जिद में तथा रात 3 बजे मोहल्ला गढ़ीमान खान स्थित मस्जिद उस्मानगनी में एकदम से कोतवाली पुलिस जूते पहनकर असलहों के साथ दाखिल हुई।
मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को जबरन उतार लिया। बंद पड़ी मशीनों को भी ले गए। जब इसकी जानकारी करनी चाही तो मस्जिदों के पेश इमामों के साथ पुलिसकर्मीयों ने अभद्रता की। अब्दुल कलाम अंसारी, मुर्सरत अंसारी, नसीम अख्तर, भूरा पहलान, तारिक शेख, रफीक, नवेद खान, हाजी मुन्ना, राज ठेकेदार, सत्तार उस्मानी, हासिम खान, वाजिद अली, हाफिज शकीर, हाफिज शद्दीक आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
वर्जन
प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही एक बैठक कर पुलिस व मुस्लिम समाज के लोगों की बात सुनकर निर्णय लिया जाएगा। - रामनयन सिंह, एसडीएम
आरोप पूरी तरह निराधार हैं। लाउडस्पीकर संबंधी अदालत व शासन के आदेशों का पालन कराने के लिए पुलिस देरशाम गई थी। मस्जिद के अंदर कोई नहीं घुसा और न ही जबरन कोई सामान लाए हैं। - सत्यवीर सिंह, निरीक्षक अपराध