फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ,police caught the 210 lack alchohol

पुलिस ने पकड़ी 21 लाख रुपये की 230 पेटी अंग्रेजी शराब

Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
,police caught the 210 lack alchohol
पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने फर्जी बिल्टी तैयार कर भूसा के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही करीब 230 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं अन्य स्थानों से भी कच्ची शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली की ट्रक में धान की भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर शराब ले जाई जा रही है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने थाना कोतवाली देहात, आबकारी विभाग और स्वॉट टीम की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शाम करीब साढ़े आठ बजे आगरा रोड पर गदनपुर के समीप ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें भूसा के नीचे छिपाकर रखी करीब 230 पेटी शराब बरामद हुई। गैर प्रांत की बरामद शराब की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ काला निवासी थाना सालावास जिला झज्झर हरियाणा और संजय निवासी थाना गोठा, जिला चुरु राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बताया कि वह हरियाणा व अन्य प्रांतों से सस्ती शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश और बिहार में बेचते हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर थाना मिरहची ने ग्राम मोहम्मदपुर में छापा मार कार्रवाई करते हुए गांव निवासी गोकुल के पास से 17 लीटर देशी शराब बरामद की है, जबकि थाना जैथरा पुलिस ने विक्रम निवासी ग्राम सुल्तानपुर के पास से दस लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed