फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poisoners made three unconscious, one died

जहरखुरानों ने तीन को किया बेहोश, एक की मौत

Wed, 18 Aug 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Poisoners made three unconscious, one died
एटा। त्योहार नजदीक आते ही जहरखुरानी की वारदातें बढ़ गई हैं। जहरखुरानों ने जिले के तीन लोगों को बेहोश कर दिया। इनमें से एक की मौत हो गई। होश में आए एक युवक ने नकदी व मोबाइल पान करने की जानकारी दी। जबकि तीसरा युवक बिना बताए ही अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कचहरी रोड पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे 35 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसको स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक युवक को जहरखुरानी का शिकार होने का अनुमान लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास से बुधवार सुबह करीब नौ बजे 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद युवक ने होश में आने पर अपना नाम अमित कुमार निवासी मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद बताया। युवक का कहना था कि वह दिल्ली से बस में सवार होकर घर जा रहा था। पास में दो हजार रुपये और एक स्मार्ट फोन था जो जहरखुरानों ने पार कर दिया। थाना पिलुआ पुलिस ने गांव सुन्ना के पास से बेहोशी की हालत में मंगलवार देर शाम 25 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक होश में आने पर स्वास्थ्यकर्मियों को बिना बताए घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed