फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poisoners made an engineer who returned from China their victim

Etah News: चीन से लौटे इंजीनियर को जहरखुरानों ने बनाया शिकार

Thu, 07 Aug 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Poisoners made an engineer who returned from China their victim
एटा। चीन में एक माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद घर लौट रहे इंजीनियर को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। परिचालक ने अचेत इंजीनियर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जानकारी पर पहुंचे परिजन स्वास्थ्य में सुधार होने पर साथ घर ले गए।
विज्ञापन

गांव अलमापुर तिर्वा थाना ठठिया जिला कन्नौज निवासी शिव सिंह ने बताया कि बेटा पवन कुमार नोएडा स्थित एओएचएआई नामक कंपनी में इंजीनियर है। इस कंपनी के कर्मचारियों की चीन में एक माह की ट्रेनिंग हुई है। वहां से पवन बुधवार को नोएडा आया और फिर घर के लिए बस में बैठ गया। अंतिम बार रात के लगभग 11:30 बजे फोन कॉल के माध्यम से बात हुई।
विज्ञापन

उसके बाद कई बार कॉल लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। अंतिम बार सुबह 6 बजे बेटे के फोन पर घंटी गई। उसके बाद फोन बंद बताने लगा। 8 बजे मेडिकल कॉलेज एटा की इमरजेंसी से कॉल गई तो पता लगा कि पवन को किसी ने कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचकर देखा तो बेेटे के पास केवल एक सूटकेस था। कपड़ों व अन्य सामान से भरा बैग जहरखुरान ले गए। पवन के पास लगभग 50000 रुपये का मोबाइल फोन था और 5000 रुपये नकद थे। बेटा होश में तो आ गया है मगर अभी ज्यादा कुछ बताने में असमर्थ है। चीन से कुछ कीमती सामान भी लाया था वह भी जहरखुरान ले गए।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि त्योहार के समय कुछ जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। इसके लिए स्टैंड व बसों के अंदर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि बस में किसी भी अनजान व्यक्ति से लेकर कुछ न खाएं। कोई भी खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ अपने पास रखा हुआ ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed