फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Platelets are decreasing in fever patients, treatment is being treated as dengue.

Etah News: बुखार के मरीजों में प्लेटलेट्स हो रहे कम, डेंगू मानकर किया जा रहा इलाज

Wed, 22 May 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 May 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Platelets are decreasing in fever patients, treatment is being treated as dengue.
एटा। गर्मी के कारण लोग उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द और बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। बुखार के कुछ पीड़ितों की जांच में प्लेटलेट्स भी कम निकल रहे हैं। ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज में डेंगू संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो मरीजों की जांच में डेंगू नहीं है, लेकिन प्लेटलेट्स 60000 से 70000 तक आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1430 मरीजों के पर्चे बने। मेडिसन विभाग में 376 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। यहां डॉ. अंशुल यादव सहित अन्य चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। इसमें 90 से 95 मरीज बुखार के हैं। इसमें से 15 से 18 मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। बताया 60 हजार के कम प्लेटलेट्स आने वालों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि रिपोर्ट में उनके प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। भले ही डेंगू न हो, लेकिन जब तक प्लेटलेट्स की दिक्कत ठीक नहीं हो जाती तब तक मरीजों का इलाज जरूरी है। यही कारण है कि उनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया गया मंगलवार से बुधवार तक 5 मरीजों को प्लेटलेट्स कम होने पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
8 बुखार से पीड़ित बच्चे भी भर्ती
वार्ड में बुधवार को आठ बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती थे। बताया गया यह बच्चे सोमवार से बुधवार तक भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा तीन बच्चे उल्टी व पेट दर्द की समस्या पर भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed